Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Uses of almond peels: बादाम को खाने के बाद इसके छिलकों को फेंक देते हैं तो जान लें इसे कैसे करें इस्तेमाल

Uses of almond peels: बादाम को खाने के बाद इसके छिलकों को फेंक देते हैं तो जान लें इसे कैसे करें इस्तेमाल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए अधिकतर लोग इसका डेली सेवन करते है। इसे रातभर में पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाते है। बादाम छीलने के बाद आप इसके छिलकों का क्या करते हैं। अगर आपका जवाब है फेंक देते हैं।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

तो आपको जानकर हैरानी होगी की बादाम के छिलकों में भी न्यूट्रिशियन पाये जाते है। आज हम आपको बादाम के छिलकों को फेंकने की बजाय इसे इस्तेमाल कर सकते है। आप बादाम के छिलकों को सुखा कर फिर इसे पीस लें। ये की तरह से काम आ सकते है।

बादाम के छिलकों को फेंकने की बजाय सुखा लें और पाउडर बना लें। इस पाउडर को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर विटामिन ई और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाएंगे और स्किन हमेशा हेल्दी दिखेगी।

बालों की सेहत के लिए भी इन भीगे बादाम के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पाउडर को दही और एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। ये पेस्ट बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही झड़ने से रोकने में मदद करेगा।आप चाहे तो इन बादाम के छिलकों का पाउडर बना कर रख लें। इसे सलाद, दही, रोटी जैसी चीजों में थोड़ी मात्रा में छिड़क सकती है। इससे खाने की चीजों का स्वाद भी बदलेगा और न्यूट्रिशन भी मिलेगा।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Advertisement