बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए अधिकतर लोग इसका डेली सेवन करते है। इसे रातभर में पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाते है। बादाम छीलने के बाद आप इसके छिलकों का क्या करते हैं। अगर आपका जवाब है फेंक देते हैं।
पढ़ें :- त्योहारों में मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
तो आपको जानकर हैरानी होगी की बादाम के छिलकों में भी न्यूट्रिशियन पाये जाते है। आज हम आपको बादाम के छिलकों को फेंकने की बजाय इसे इस्तेमाल कर सकते है। आप बादाम के छिलकों को सुखा कर फिर इसे पीस लें। ये की तरह से काम आ सकते है।
बादाम के छिलकों को फेंकने की बजाय सुखा लें और पाउडर बना लें। इस पाउडर को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर विटामिन ई और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाएंगे और स्किन हमेशा हेल्दी दिखेगी।
बालों की सेहत के लिए भी इन भीगे बादाम के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पाउडर को दही और एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। ये पेस्ट बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही झड़ने से रोकने में मदद करेगा।आप चाहे तो इन बादाम के छिलकों का पाउडर बना कर रख लें। इसे सलाद, दही, रोटी जैसी चीजों में थोड़ी मात्रा में छिड़क सकती है। इससे खाने की चीजों का स्वाद भी बदलेगा और न्यूट्रिशन भी मिलेगा।