Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के CM योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी में बाढ़ पीड़ितों को बाटेंगे राशन व राहत सामग्री

UP के CM योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी में बाढ़ पीड़ितों को बाटेंगे राशन व राहत सामग्री

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chief Minister Yogi Adityanath

CM Yogi on Barabanki and Gonda tour today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज बुधवार को बाराबंकी और गोंडा दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi ) 2:20 पर बाराबंकी के लालपुर करौता मैदान पहुंचेगें। यहां जिले के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

पढ़ें :- अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड , तो 20 मई को आप किसी भी वैध आईडी से कर सकते हैं मतदान : राकेश कुमार

बाढ़ पीड़ितों को राशन किट व राहत सामग्री बाटेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) यहां पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों को राशन किट व राहत सामग्री बाटेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गोंडा के लिए रवाना हो जाएंगे।

लोगों का हाल चाल लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज बाराबंकी जा रहे है

आपतो बता दें कि बाराबंकी  (Barabanki ) में इस समय सरयू नदी का कहर से यहां के लोगो का जीना दूभर हो गया। सरयू नदी की कटान से कई गांव प्रभावित हुए है। रामनगर तहसील क्षेत्र में दर्जनों घर, प्राइमरी विद्यालय, पंचायत भवन कटान के चलते नदी में समा चुके हैं। लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए है। इन्ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों का हाल चाल लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज बाराबंकी जा रहे है।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब
Advertisement