Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है

Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vaishakh Purnima 2024 : सनातन धर्म वैशाख पूर्णिमा का बहुत महत्व है। ये दिन चंद्र देव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। पूर्णिमा का व्रत करने से जीवन में सुख, शांति आती है। इसके साथ ही जो भी स्त्री पूर्णिमा का व्रत रखती हैं, उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूर्णिमा का दिन पितरों की सेवा के लिए उचित माना गया है। इस शुभ दिन पर, लोग देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित मंदिरों में जाते हैं और सत्यनारायण व्रत का पालन करते हैं।

पढ़ें :- Saptashrungi Mata Temple :  शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी माता मांगी गई हर इच्छा करती हैं पूरी , वनवास में प्रभु श्रीराम ने की पूजा

धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन रात्रि में लक्ष्मी जी को सुगंधित फूल अर्पित करें और ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें। पूर्णिमा मां लक्ष्मी की जन्म तिथि है। इनके आशीर्वाद से घर में धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 मई, 2024 दिन बुधवार शाम 06 बजकर 47 मिनट पर वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 23 मई, 2024 दिन गुरुवार शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए वैशाख पूर्णिमा 23 मई, 2024 को मनाई जाएगी।

Advertisement