Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vande Bharat Express: तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, फिर टूटा अगला हिस्सा

Vande Bharat Express: तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, फिर टूटा अगला हिस्सा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एक सांड से टकराने के बाद हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। कुछ ही सप्ताह में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जा रहा है कि ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब 8:17 बजे बताई जा रही है।

घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement