Vanshika shared the video: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के अचानक निधन के बाद एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उनकी बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा उठा लिया है।
पढ़ें :- Rupali Ganguly और भाई विजय गांगुली के साथ पार्टी में किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो
सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी वंशिका (10 year old daughter Vanshika) को छोड़ गए हैं। वंशिका ने अपनी पहली इंस्टाग्राम रील अनुपम खेर के साथ बनाई थी। इसमें दोनों साथ में डांस करते दिखाई दिए थे।
Vanshika ने शेयर किया वीडियो
उनके क्यूट अंदाज को बहुत पसंद किया गया। अब वंशिका ने एक और प्यारा वीडियो साझा किया है। इसमें नन्ही वंशिका, अपने अनुपम अंकल संग लंच एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता उन्हें लंच पर लेकर जाते थे। मगर अब अनुपम खेर इस भूमिका को निभा रहे हैं।
अपने वीडियो को साझा करते हुए वंशिका कौशिक लिखती हैं, ‘पापा और मैं मैरिएट में नाश्ते और लंच के लिए आया करते थे। मेरे फेवरेट अनुपम अंकल के साथ ये रूटीन रिपीट करना बहुत शानदार रहा। और ऐसा कैसे हो सकता है कि हम साथ हों और रील ना बनाएं। तो ये रही आपके लिए वीडियो अनुपम खेर के साथ।’