Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर आ रही है। हैकरों ने फेसबुक अकाउंट से अश्लील कंटेट लिंक पोस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर प्रशासन ने चौक थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज पैक कर लिया गया है।

न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए साइबर कंप्लेन फाइल किया प्रक्रिया में है। श्री काशी विश्ननाथ मंदिर न्यास ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

 

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
Advertisement