Vastu Tips 2025 : नया साल वाला है। यह एक बेहतरीन समय होता है। बीते साल की गलतियों को भूलकर और नये साल में कुछ नया कर गुजरने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताये गए है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु के ये उपाय धन और भाग्य को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं। छोटे बदलाव करके आप अपने घर का माहौल सकारात्मक बना सकते हैं, जहां समृद्धि बढ़े और भाग्य चमके। आइये जानते है।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
उत्तर दिशा भाग्य का प्रतीक
वास्तु में उत्तर दिशा को सुख समृद्धि का क्षेत्र माना गया है। घर की इस दिशा को साफ और व्यवस्थित रखने से धन की ऊर्जा बिना किसी रुकावट के प्रवाहित होती है। यहां पर पानी का फव्वारा या एक शीशा रखना समृद्धि को आकर्षित करता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा से शुभता मिलती है
दक्षिण-पूर्व दिशा वित्तीय स्थिरता का प्रतीक है। यहां दीपक जलाने से शुभता मिलती है।
इस क्षेत्र में धन रखने वाली अलमारी या तिजोरी रखना बहुत शुभ माना जाता है।
मुख्य द्वार को रोशन करें
मुख्य दरवाजा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग है। सुनिश्चित करें कि यह दरवाजा साफ, रोशन और समृद्धि के प्रतीकों जैसे तोरण या रंगोली से सजा हो, ताकि यह धन के स्वागत के लिए एक आकर्षक वातावरण तैयार कर सके।
रसोई की ऊर्जा
रसोई न केवल पोषण का प्रतीक है, बल्कि यह समृद्धि भी लाती है। इसे व्यवस्थित रखना और चूल्हा साफ और कार्यात्मक रखना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में ताजे सामान से भोजन पकाने से स्वास्थ्य और समृद्धि का संबंध मजबूत होता है।
पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 : आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ