Vastu tips : जीवन में सुख और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज का व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। अपने आशियाने को बनाते और संवारते समय वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। घर की हर एक दिशा रोजमर्रा की लाइफ में नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव रखती है। आइये जानते है कि घर की उत्तर दिशा में क्या रखे क्या न रखें।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
उत्तर दिशा वाले घर के लिए मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार घर में प्रवेश करने वाले अन्य प्रवेश द्वारों की तुलना में प्रवेश द्वार बड़ा होना चाहिए। डोरमैट घर में बुरी ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भारी-भरकम वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में भारी सामान रखने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही जीवन में होने वाली तरक्की रुक जाती है। जहां तक संभव हो उत्तर दिशा को साफ-सुथरा और खुला रखें।
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा वाले घर के लिए रसीले पौधे, एग्लोनिमा, फर्न आदि आदर्श पौधे हैं। इसके अलावा, उत्तरी क्षेत्रों में मनी प्लांट लगाने से आपको नई संभावनाओं की खोज करने में मदद मिल सकती है।
भूमिगत जल स्रोतों, जैसे भंडारण टैंक और बोरहोल, का निर्माण हमेशा उत्तर-पूर्व, उत्तर, पश्चिम या पूर्व की ओर होना चाहिए।