Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे इसके लिए लगाए ये पौधा, माना जाता है शुभ

Vastu Tips : घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे इसके लिए लगाए ये पौधा, माना जाता है शुभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सावन में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिखती है। हरा रंग शुभता का प्रतीक भी है। मनी प्लांट का पौधा भी देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इसकी हरी पत्तियां आकर्षित करती है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे का बहुत महत्व बताया गया है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लकी पौधा है। यह पौधा हमेशा सौभाग्य का प्रतीक बना रहे इसके लिए इसे सही दिशा में लगाया जाना चाहिए।  आइये जानते है इस पौधे के महत्व के बारे में।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं 
वास्तु शास्त्र (Vaastushastra) के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में परेशानी आती है। इसके बजाय मनी प्लांट (Money Plant) को दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East) में लगाना चाहिए। भगवान गणेश (Lord Ganesh) को दक्षिण पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है इसलिए इस दिशा को सबसे शुभ दिशा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

 पत्तियों को रखें ऐसे
अगर मनी प्लांट का पौधा सूख रहा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ध्यान रहे कि इसकी पत्तियां जमीन को ना लगे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होता है।

Advertisement