Vat Savitri Vrat 2024 : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं वट सावित्री के व्रत का पालन करतीं है। प्राचीन कथाओं के अनुसार ,सुखी दांपत्य जीवन की कामना को पूरा करने के लिए सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजाऔर परिक्रमा करतीं है। हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पवित्र अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन वट वृक्ष का पूजन करने का विधान है और पूजा करते समय महिलाएं देवी सावित्री की तरह अपने अखण्ड सुहाग की रक्षा का वरदान मांगती हैं। आइए जानते हैं इस साल कब है वट सावित्री व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त?
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
वट सावित्री व्रत 2024 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 5 जून 2024 को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि शुरू होगी। इसका समापन 6 जून को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
वट सावित्री 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट से लेकर 4 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। जिसे पूजा-पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि इस मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसे भी शुभ मुहूर्त कहा जाता है। इसके अलावा 6 जून को वट सावित्री व्रत के दिन सुबह से लेकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र बन रहा है।