Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Veg Spicy Maggi:मैंगी लवर्स के लिए स्पेशल रेसिपी, ऐसे बनाएं स्पाइसी वेज मैगी

Veg Spicy Maggi:मैंगी लवर्स के लिए स्पेशल रेसिपी, ऐसे बनाएं स्पाइसी वेज मैगी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दो मिनट में बनकर तैयार होनी वाली मैगी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पंसद होती है। मैगी बनाने का हर किसी का अपना अलग तरीका होता है। कुछ लोग सिंपल मैगी बनाकर खाना पंसद करते है तो कुछ लोग ढेर सारी सब्जियां मिलाकर बनाकर खाना पसंद करते है।

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

मैगी चाहे सिंपल बनी हो या फिर सब्जियों के साथ दोनो का ही स्वाद लाजवाब लगता है। अगर स्पाइसी खाना पसंद करते है तो आज हम आपको स्पेशल स्पाइसी वेज मैगी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप किसी भी समय लगने वाली हल्की भूख को शांत करने में मदद करती है।

स्पाइसी वेज मैगी बनाने के लिए सामग्री:

– 1 पैकेट मैगी (मैगी का मसाला)
– 1 कप मिश्रित सब्जियां (गाजर, मटर, शिमला मिर्च, आलू आदि)
– 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
– 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
– 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
– 2 छोटे चम्मच तेल
– 2 कप पानी
– नमक स्वाद अनुसार

स्पाइसी वेज मैगी बनाने का तरीका

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

1. एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
2. उसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।
3. अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर हल्का सा भून लें।
4. सब्जियों में थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
5. अब पानी डालकर उबालने दें।
6. जब पानी उबालने लगे, तो उसमें मैगी का मसाला और मैगी नूडल्स डालें।
7. नूडल्स को अच्छे से मिला कर 2-3 मिनट पकने दें।
8. अब आपकी स्पाइसी वेज मैगी तैयार है। गरम-गरम सर्व करें।

 

Advertisement