Shukra Nakshatra Parivartan : ज्योतिष में ऐश्वर्य के देवता शुक्र देव को प्रेम, सुंदरता, वैभव, सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है। सौन्यदर्य के देवता शुक्र देव आज 8 मई की रात 9 बजकर 81 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र की चाल में बदलाव होने के राशियों के जीवन पर भी इसका असर पड़ता है। मृगशिरा मंगल का नक्षत्र है, जिसे खासतौर पर जिज्ञासा, संवेदनशीलता, चंचलता, आकर्षण और निरंतर खोज का प्रतीक माना जाता है। यह सामान्य ज्योतिषीय घटना है, लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के लिए यह बेहद लकी साबित होता है, तो कुछ के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला होता है।
पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है
वृषभ राशि (Vrishabh)- वृषभ राशि में शुक्र स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सबसे अधिक आपके लिए प्रभावकारी रहने वाला है। यह समय जीवन में प्रेम बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी और नौकरी-बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun)- मिथुन राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन आकर्षण बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे लोग आकर्षित होंगे। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Singh)- शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर सकता है। प्रेम जीवन पहले से बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और निवेश से फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh)- शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में आना आपके जीवन में प्रेम और उत्साह को भी बढ़ाएगा। करियर-कारोबार में तरक्की होगी। जमीन, मकान या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।