Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जज्बे की जीत: शुभम जायसवाल ने बढ़ाया नौतनवा का मान,समाज ने किया सम्मानित

जज्बे की जीत: शुभम जायसवाल ने बढ़ाया नौतनवा का मान,समाज ने किया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के वार्ड नंबर–23 लोहिया नगर निवासी शुभम जायसवाल के एसएसबी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर लौटने पर शनिवार को जायसवाल समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के महामंत्री रिंकू जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शुभम के आवास पहुंचे और उन्हें फूल–मालाओं, शॉल एवं मिष्ठान से सम्मानित किया।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का कोई संकट नहीं...सीएम योगी ने अफसरों को दिया ये निर्देश

इस दौरान जायसवाल समाज नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल एवं विनय जायसवाल ने शुभम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि शुभम ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अथक लगन के दम पर एसएसबी में चयन पाकर न केवल समाज, बल्कि पूरे नौतनवा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शुभम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और यह संदेश देती है कि समर्पण व दृढ़ निश्चय से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

शुभम की कामयाबी से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है और लोग इसे समाज के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-नहीं है कोई तैयारी, अब तो ‘कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा…’
Advertisement