आगरा। यूपी के आगरा जिले से कानून-व्यवस्था को तार-तार करने और एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हुई। इसके साथ ही युवती के साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, घटना एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां महिला अपनी दोस्त के साथ बैठी थी।
पढ़ें :- IPL 2026 में धोनी CSK में निभाएंगे ये बड़ा रोल! फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने किया खुलासा
इसी दौरान आरोपी श्यामवीर सिंह (Accused Shyamveer Singh Arrest) उसके पास आया और उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए कहा। उसने उसे 5,000 रुपये देने की भी पेशकश की। महिला के तरफ से विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील इशारे किए और फिर पिस्तौल भी निकाल ली। हालांकि, युवती पीछे नहीं हटी और उसका डटकर सामना किया। इस बीच, राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला के साथ खुलेआम अश्लील हरकत
उत्तर प्रदेश में सड़कों पर महिलाएं कितनी सुरक्षित है देखिए
आगरा में रेस्टोरेंट के बाहर तमंचा दिखाकर एक व्यक्ति ने युवती के साथ अश्लील हरकत की कोशिश की। पीड़िता अपने दोस्त के साथ वहां खड़ी थी।आरोपी ने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के लिए 5000 रुपये की पेशकश की। जब युवती ने साफ… pic.twitter.com/KVEGgIn9Pj
पढ़ें :- अभिनेता अदिवी सेश और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदली, पहले 19 मार्च को होनी थी रिलीज
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) September 21, 2025
आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल होते ही आगरा पुलिस (Agra Police) हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी श्यामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली।
युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसे लाइसेंसी पिस्टल से धमकाते हुए गाड़ी में बैठाने, विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को #थाना_सिकंदरा, #सर्विलांस व #एसओजी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।… pic.twitter.com/j8luZvYIEG
पढ़ें :- Memari Flyover Collapse : ईस्ट बर्दवान के मेमारी नेशनल हाईवे 19 पर फ्लाईओवर का छह माह पहले हुआ था उद्घाटन, पुल की दीवार ढही
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 21, 2025
गंभीर आरोपों में मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हथियार दिखाकर धमकाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। महिला की बहादुरी की हर जगह तारीफ हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।