Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी (PM Modi)  ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का साथ छोड़ने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा,कि इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।

पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

पीएम मोदी के इसी बयान पर बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के बयान वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप कृपया अपनी पार्टी की तरफ भी देखेंगे, जो सब कुछ तबाह कर रही है। पीठ में छुरा घोंप रही है। प्रकाश राज ने कहा कि आपकी पार्टी क्षेत्रीय पार्टियों को बांट रही है, संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकारों को सत्ता से हटा रही है। सभी भ्रष्ट नेताओं को अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर साफ़ कर रही है और बलात्कारियों तथा हत्यारों को माला पहना रही है? बस पूछ रहा हूं।

पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू

 

Advertisement