नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस बार कई बार ‘बेईमानी’ देखने को मिली है। चार दिन पहले मेलबर्न में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जिस तरीके से आउट दिया गया, उसने भारतीय दिग्गजों और फैंस को गुस्से से भर दिया था। अब सिडनी में दूसरे तरह का मामला सामने आया है, जिसमें भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी नारे लगाए गए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर भारतीयों के खिलाफ ऐसे नारे लगाए गए, जो दोनों टीमों और देशों के संबंध तक खराब कर सकता है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
VIDEO-बेईमानी के बाद बदतमीजी पर उतरे ऑस्ट्रेलिया के दर्शक, सिडनी टेस्ट में भारत के दर्शकों के खिलाफ नस्लीय नारे- वीजा दिखाओ…
#ViratKohli𓃵#JaspritBumrah Dani Olmo
Michael Schumacher Sachin Nole
Reilly Opelka Conor Bradley #IndianCricketTeam#KeepFightingMichael Rishabh Pant pic.twitter.com/kSoGGXtkJq— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 3, 2025
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जा रहा है। यह मैच जो भी टीम जीतेगी, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उसी के पास रहेगी। इसी कारण दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला और तनातनी भी देखने को मिल रही है। सिडनी में हमेशा भारतीय टीम को बड़ा समर्थन मिलता है। हजारों भारतीय दर्शक टीम इंडिया का समर्थन करने स्टेडियम आते हैं।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
सिडनी टेस्ट के पहले दिन यानी 3 जनवरी को भी स्टेडियम में बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक मौजूद थे। वे अपनी टीम को चीयर कर रहे थे, जो ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को रास नहीं आया। ऑस्ट्रेलियन दर्शकों ने भारतीय समर्थकों से वीजा मांगना शुरू कर दिया। एक वीडियो में साफ देखा-सुना जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का एक समूह भारतीयों की ओर मुड़कर बार-बार ‘व्हेयर इज योर वीजा’ के नारे लगा रहा है। यह वीडियो वायरल है।
यह पहली बार नहीं है जब भारतीयों को सिडनी में नस्लवाद का सामना करना पड़ा है। पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के दौरान मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को मैदान पर नस्लीय नारों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने तब अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे को इस बारे में बताया। रहाणे ने इस मुद्दे को अंपायरों के सामने रखा और आखिर में ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में माफी मांगनी पड़ी थी।