उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर में एक दुकानदार छात्रा के साथ दुष्कर्म करने प्रयास कर रहा था। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आस पाल लोग दुकान में पहुंच गए। लोगो ने चप्पलों से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसनपुर में एक वृद्ध दुकानदार छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रय़ास कर रहा था। आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगो ने दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कक्षा दस की छात्रा सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही थी। मोहल्ले में रहने वाले एक दुकानदार ने छात्रा को रोक कर कहा कि छात्रा की बहन सामान लेने आई थी, वह बेहोश हो गई। उसे लेकर जाए।
#अमरोहा छात्रा से दुकानदार ने की छेड़छाड़ फिर दुष्कर्म का प्रयास
महिला ने दुकानदार को चप्पल से जमकर पीटा
छात्रा को धोखे से दुकान में बुलाया
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
शक होने पर मोहल्ले वालों ने पकड़ा
चप्पलों से जमकर पीटा पुलिस को सौंपा
हसनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला@amrohapolice @Uppolice pic.twitter.com/XNRCqQQiA1
— Rohit Verma Journalist (@VermaJourn31475) July 23, 2024
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
छात्रा जब दुकान के अंदर गई तो दुकानदार ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। मोहल्ले वासियों को शक होने पर वह दुकान के अंदर गए, तो उन्होंने देखा कि दुकानदार छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। यह देखते ही लोगों ने दुकानदार की चप्पलों संग धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
पीड़िता के पिता ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।