Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या, कहा- धोखे की एक ही सजा वो है मौत…, कबूलनामे का वीडियो वायरल

Video: प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या, कहा- धोखे की एक ही सजा वो है मौत…, कबूलनामे का वीडियो वायरल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला के प्रेमी ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करके शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के खीरखानी मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में प्रेमी ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मोहल्ला कालिंदी कुंज के रहने वाली आसमा का अदनान के साथ संबंध था। मंगलवार को आरोपी प्रेमी ने आसमा को मोहल्ला खेरखानी स्थित कब्रिस्तान में बुलाकर धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार ददिया। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। अदनान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अदनान कबूलनामा कर रहा है कि मोहब्बत में धोखा दिया तो मैंने उसका गला काट दिया….. मोहब्बत में धोखा दे दिया और मोहब्बत में धोखा देने की एक ही सजा है मौत…

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

इतना ही नहीं प्रेमिका की हत्या के आरोपी अदनान ने बताया खलनायक फिल्म देखकर वह बल्लू बलराम बना है। इतना ही नहीं वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि मेरा एनकाउंटर थोड़े होगा, मैंने तो एक ही मर्डर किया है दस थोड़े। सोशल मीडिया में हत्या के आरोपी अदनान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement