बिहार के भागलपुर में टूटे तटबंध का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर नदी के तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हे बचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में बांध टूटने के बाद हालात बेकाबू हो गए है। गंगा नदी का पानी कई गांवो तक पहुंच गया है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
तेज धार में बहे जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर बिहार:
भागलपुर में नौगछिया के इस्माइलपुर बिंदटोली के ध्वस्त तटबंध का मुआयना करने के दौरान कटिहार के मुख्य अभियंता गंगा नदी की तेज धारा बह गए, मौके पर SDRF की टीम ने उन्हें बचा लिया #Bihar | #Bhagalpur pic.twitter.com/C1Uo4C3ryI
— Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) August 24, 2024
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
बिंदटोली में ध्वस्त हुए तटबंध का जायजा लेने जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम पहुंची थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। तटबंध का जायजा लेने पहुंचे कटिहार के मुख्य अभियंता अनवर जमील गंगा की तेज धार में बह गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने चीफ इंजीनियर को गंगा मे डूबने से बचा लिया और उन्हें पानी से बाहर निकाला।
फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तटबंध टूटने के बाद इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो हए हैं और हजारों लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर गए हैं।