Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सुबह सुबह किया CHC का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारियों पर गिरी गाज

Video: स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सुबह सुबह किया CHC का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारियों पर गिरी गाज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एंव डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Health Minister Brijesh Pathak) ने गुरुवार की सुबह सुबह रायबरेली के बछरावा CHC का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान गैरहाजिर 11 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- अलीगढ़ में BJP के 3 नेताओं पर महिला से गैंगरैप और मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल

साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री एंव डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Health Minister Brijesh Pathak) ने बछरावां के CHC का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले अक्षीधक कार्य़ालय पहुंचे।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी

वहां से सारी जानकारी ली। हर विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉक्टर समेत 11 कर्मचारी गैरहाजिर पाये गए। सभी गैर हाजिर कर्मचारियों का एक दिन कावेतन काटने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं एक डॉक्टर पिछले छह महिने से हॉस्पिटल नही आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि अगर मेडिकल नहीं लगा है तो उन्हें निलंबित किया जाएगा।

बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण पर कांग्रेस ने निशाना साधा

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर निरीक्षण के दौरान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि-

“एक बार फिर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने निकल चुके है।

हर बार की तरह स्क्रिप्ट पहले से तैयार है, कहां जाना है, किस मरीज से बात करनी है, अटेंडेंस रजिस्टर चेक करके कर्मचारी और डॉक्टरों को हड़काना या झूठी कार्रवाई की बात कहकर निकल जाना।”

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
Advertisement