Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ‘मुझे श्रापित भूमि हस्तिनापुर से तीसरी बार नहीं बनना MLA’, योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक का बड़ा बयान

Video- ‘मुझे श्रापित भूमि हस्तिनापुर से तीसरी बार नहीं बनना MLA’, योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक का बड़ा बयान

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक (Minister of State for Water Resources, Dinesh Khatik) ने राजनीति से अपनी निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि ‘तीसरी बार श्रापित हस्तिनापुर का विधायक नहीं बनूंगा’। उन्होंने कहा कि मेरी अंतरात्मा से ही ऐसी आवाज आती है। खटीक ने बताया कि उन्होंने पुराण और भागवत भी पढ़ी, लेकिन अब उनका मन राजनीति में नहीं लगता।

पढ़ें :- INDIA Alliance के नेताओं से सीजेआई का मुलाकात से इनकार, अब बताई ये वजह, जानें पूरा मामला

दरअसल, मंत्री आचार्य प्रमोद कृष्णम (Minister Acharya Pramod Krishnam) के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। ये कार्यक्रम पांची गांव के एक स्कूल में हुआ था। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ये बातें कही। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से बीमारी के चलते खटीक अवसाद में हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते मंत्री ने ऐसा बयान दिया होगा।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

मंत्री ने कहा कि “पता नहीं अपने आप मन में एक बात आती है कि एक बार विधायक बनने के बाद हस्तिनापुर से कभी दोबारा कोई एमएलए नहीं बना। मुझसे भी मीडिया पूछती थी कि आप दोबारा इस भूमि से चुनाव लड़ रहे हैं तो बताइए कि आप दोबारा जीतेंगे या नहीं? उन्होंने आगे कहा कि हस्तिनापुर श्रापित भूमि है। यहां पर द्रौपदी का श्राप है, यहां कोई और नहीं जीता तो दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) की क्या औकात है कि हम जीत जाएं? लेकिन, हम दोबारा जीते क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी में सीएम योगी (CM Yogi) जैसे व्यक्ति थे तभी उन्होंने मेरी दोबारा नैया पार लगाकर दोबारा विधायक बनाया।

Advertisement