आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्मादपुर के छलेसर इलाके में दलित दूल्हे की बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मथुरा के वृंदावन से आई बारात पर डीजे की तेज आवाज बजाने को लेकर विवाद हो हुआ था।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें चार लोग घायल हो गए है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा के एत्मादपुर में बारात में तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर जमकर मारपीट हुई। दबंगों ने बारात पर हमला कर दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया।मामले में दूल्हन पक्ष के लोगो ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#उत्तर_प्रदेश के जिला #आगरा के थाना एतमादपुर के अंतर्गत नगला तल्फी, गहरी निवासी दलित समाज की बेटी की बारात 16 अप्रैल 2025, रात 9:30 बजे कृष्णा मैरिज होम, कोशर रोड पर पहुँची, तो जातिवादी गुंडों ने बरातियों पर फरसे और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घोड़ी से दूल्हे को गिराया… pic.twitter.com/jH5vqhUcEt
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
— Atul khodawal (@Bahujanjanatad) April 17, 2025
दुल्हन की मां ने आरोप लगाया कि जब दूल्हा घोड़ी पर चढ़ रहा था तभी गांव के पंद्रह बीस दबंग लोग डंडे और तलवार ,फरसा लेकर आ गए और बारात पर हमला कर दिया। उन्होंने दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार कर पीटा और उसकी सोने की चैन भी तोड़ दी। वहीं पिता ने नथौली सिंह ने बताया कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया और महिलाओं ने किसी तरह दूल्हे को बचाया। दूल्हा पैदल ही मैरिज होम पहुंचा जहां बारात के पहुंचने के बाद गेट बंद कर दिया गया।
पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर हालात संभाले गए। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि झगड़ा डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ था। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में गुस्से का माहौल है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे है।