Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- मेरठ में दूल्हे के घरवालों ने दहेज में मांगी थार! लड़की पक्ष ने खिलौना वाली कार पकड़ा तोड़ा रिश्ता

Video- मेरठ में दूल्हे के घरवालों ने दहेज में मांगी थार! लड़की पक्ष ने खिलौना वाली कार पकड़ा तोड़ा रिश्ता

By Abhimanyu 
Updated Date

मेरठ : यूपी के मेरठ से दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज में कार मांगने पर लकड़ी पक्ष ने उन्हें सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के पिता दूल्हा पक्ष को प्लास्टिक की कार थमाते हैं और रिश्ता खत्म कर देते हैं। इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा जैसी कुरीति को सबके सामने ला दिया है।

पढ़ें :- Video-मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की पिटाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सौलाना गांव का है, जहां पर बब्बर की बेटी का रिश्ता करीब पांच महीने पहले ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटे से रिश्ता तय हुआ था। सगाई के वक्त लड़की पक्ष ने दहेज के सामान के साथ 1 लाख रुपए नगद दिए गए थे। वहीं, एक महीने के पहले बब्बर ने अपनी जमीन बेची तो इसकी खबर लड़के पक्ष तक भी पहुंची और उनका लालच बढ़ गया। उन्होंने दहेज में थार कार की डिमांड रख दी। लड़की के पिता ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़के पक्ष वाले अपनी मांग पर अड़े रहे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को लड़की पक्ष ने लड़के वालों को घर पर लालखत की रस्म के लिए बुलाया था। इस दौरान लड़की के घरवालों ने दूल्हे के परिजनों की खातिर की और उन्हें सुबह से रात तक थार के इंतजार में बैठाए रखा। इसके बाद रात करीब 10 बजे खिलौना कार थमाकर रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। वायरल वीडियो में लड़की के पिता को कहते सुना जा सकता है- थामो इसे, हाथ में थामो। तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार की जरूरत थी। हमने तुम्हें कार दे दी है, इसे चलाना। मजे में रहियो, तुम अपने घर, हम अपने घर में।

फिलहाल, इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। भावनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कहना है कि अगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर या शिकायत दी जाती है, तो पुलिस द्वारा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

पढ़ें :- मेरठ में युवती ने मनचले को बीच सड़क पर जड़ा 5 सेकेंड 5 थप्पड़ , देखें पिटाई का Viral Video
Advertisement