Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : भारतीय कप्तान शुभमन गिल से ऑस्ट्रेलिया में हुई बदतमीजी, हाथ मिलाते ही युवक ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

Video : भारतीय कप्तान शुभमन गिल से ऑस्ट्रेलिया में हुई बदतमीजी, हाथ मिलाते ही युवक ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Captain Shubman Gill) के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक अजीब घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक फैन गिल से हाथ मिलाने के बाद अचानक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ (Pakistan Zindabad) का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव को आज भी नहीं मिला मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब शुभमन गिल (Shubman Gill) एडिलेड की सड़कों पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक फैन उनके पास आया और हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। गिल ने जैसे ही फैन से हाथ मिलाया, उस शख्स ने तुरंत ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ (Pakistan Zindabad) का नारा लगा दिया।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के संशय पर BCCI अध्यक्ष का दो टूक बयान, बोले- 'उम्र से नहीं प्रदर्शन हो पैमाना'

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नारा सुनते ही शुभमन गिल हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लिया और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए या उस शख्स से उलझे, वह शांति से आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फैन की इस हरकत की आलोचना की है, वहीं गिल के शांत रवैये और परिपक्वता से स्थिति को संभालने की प्रशंसा भी की है।

गिल के रिएक्शन की हो रही तारीफ

गिल के साथ जो बदतमीजी हुई है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  इस वीडियो में गिल ने इस घटना के बाद जिस शांत भाव से रिएक्ट किय़ा है।उसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। गिल ने शख्स के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया बल्कि एक शांत तरीके से इसका सामना किया। गिल ने एक बार फिर दिखा दिया कि मैदान के अंदर हो या फिर बाहर, उनका यह कूल अंदाज बरकार रहेगा।

Advertisement