Chicago Airport Emergency Landing: अमेरिका के शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chicago Midway International Airport) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 2504 (Southwest Airlines Flight 2504) को लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी में रोकना पड़ा, क्योंकि रनवे पर पहले से मौजूद एक प्राइवेट जेट अचानक घुस आया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:50 बजे (लोकल टाइम) की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमाहा, नेब्रास्का से आ रही साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 (Southwest Airlines Flight 2504) लैंड करने वाली थी, तभी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 350 नामक प्राइवेट जेट ने गलती से रनवे पार कर लिया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Two planes came face to face on the runway. A passenger plane of Southwest Airlines narrowly avoided a collision with a private jet in Chicago ,USA.The pilot showed great intelligence and wisdom.#Chicago #FlightCrash #Viral #Trump #Trending #AI #DOGE #Crypto #ZELENA #MAGA pic.twitter.com/7oj9qQ8s8n
— Sanjeev (@sun4shiva) February 26, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्राइवेट जेट के पायलट को कई बार चेतावनी दी थी कि वह रनवे 31C से दूर रहे, लेकिन जेट ने निर्देशों को गलत समझा और गलत रनवे पर चला गया।
तेज निर्णय से टला हादसा
साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 के पायलट ने खतरे को भांपते ही इमरजेंसी गो-अराउंड (लैंडिंग से पहले दोबारा टेक-ऑफ करने की प्रक्रिया) किया और संभावित टक्कर से विमान को बचा लिया। कुछ सेकंड की देरी होती, तो यह एक गंभीर हादसा बन सकता था। इसके बाद साउथवेस्ट फ्लाइट को सुरक्षित रनवे पर लैंड कराया गया।
FAA और NTSB ने शुरू की जांच
इस गंभीर लापरवाही को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट जेट को रनवे इस्तेमाल करने की मंजूरी मिली थी, लेकिन गलत संचार के कारण उसने गलत दिशा में प्रवेश कर लिया।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एविएशन सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। कई यात्रियों ने चिंता जताई कि हाल के दिनों में अमेरिका में फ्लाइट से जुड़े हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे एयर ट्रांसपोर्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
शुक्र है कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 के पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना एविएशन सिस्टम में सुधार की जरूरत को दर्शाती है।