कोलकाता। भले ही ममता बनर्जी के हाथ से पश्चिम बंगाल की सत्ता जा चुकी है और पार्टी बगावत से जूझ रही है, लेकिन टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर सत्ताधारी भाजपा को चुनौती दी है और कहा है कि अगर उन्हें चुप कराना है तो उन्हें मारकर ही ऐसा किया जा सकता है।
पढ़ें :- मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के महिला व दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर किया बेनक़ाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सूबे में सत्ताधारी दल भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सत्ताधारी दल पर टीएमसी (TMC ) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें चुप कराना चाहती है या टीएमसी (TMC ) को खत्म करना चाहती है तो उसके लिए पहले उन्हें मुझे मारना होगा।
ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश में क्या-क्या आरोप लगाए?
वीडियो संदेश में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने टीएमसी (TMC ) पार्टी में हो रही बगावत और टीएमसी (TMC ) नेताओं के कथित शोषण पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने में लगी है।
A person with conviction speaks her mind. @MamataOfficial (with sub-titles in English) pic.twitter.com/R60DBd1RtT
पढ़ें :- 'ईडी मंदिर का फंड कब फ्रीज करेगी...' TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज होने पर भड़के डेरेक ओ'ब्रायन
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) July 10, 2026
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि टीएमसी (TMC ) के कई नेताओं पर हमले हुए हैं और उनका अपमान किया गया है। इनमें महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि आप ने किस पर हमला नहीं किया है? आपने महुआ, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी पर हमला किया। आपने मेरे घर पर हमला किया। ममता बनर्जी का यह वीडियो संदेश ऐसे समय आया है, जब टीएमसी (TMC ) पार्टी बड़ी चुनौतियों से निपट रही है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और बगावत उभरी है और पार्टी में टूट का खतरा है। बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को करीब 60 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने वीडियो संदेश में दावा किया कि उनके कई सहयोगियों से पुलिस हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया गया। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि मेरे कई सहयोगी जेल में बंद हैं, उन्हें फर्श पर सोने को मजबूर किया जा रहा है। कुछ को कमर में रस्सियां और पैरों में हथकड़ियां डालकर घुमाया जा रहा है। कुछ के सिर मुंडवा दिए गए हैं। कईयों पर घिनौनी चीजें फेंकी गई हैं, जिनका जिक्र करना भी शर्मनाक है।
तृणमूल कांग्रेस में टूट जारी
पढ़ें :- PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, चेन्नई में खेला जाएगा BBL के 16वें सीजन का पहला मैच
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का यह वीडियो संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी पार्टी में लगातार टूट जारी है। गुरुवार को टीएमसी (TMC ) के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए। इनमें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक का नाम शामिल है। कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। गुरुवार को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बयान में बागी नेताओं को निशाने पर लिया था और उन पर पार्टी के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि ‘लोगों को उन टीएमसी (TMC ) नेताओं को माफ नहीं करना चाहिए, जो गद्दार हैं और भाजपा के साथ मिल गए हैं। दो नावों पर सवार होने की कोशिश न करें, अभी भी पीछे मुड़कर देखने और बर्बरता पर ध्यान देने की जरूरत है।