Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video: अलग अंदाज में नजर आये MP CM, मोहन यादव ने टपरी पर अदरक कूट कर बनाई चाय

Video: अलग अंदाज में नजर आये MP CM, मोहन यादव ने टपरी पर अदरक कूट कर बनाई चाय

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव टपरी पर चाय बनाने नजर आये। एमपी सीएम ने चित्रकूट में अलग ही अंदाज में नजर आये। उन्होंने कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान उन्होंने अदरक कूट कर चाय बनाकर लोगो को पिलाई।सीएम मोहन यादव दो दिवसीय सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर हैं।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

रविवार की सुबह एमपी सीएम ने अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी सीएम मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच किलीमीटर लंबे कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने मुख्यमंत्री को चाय पीने के लिए आंमत्रित किया।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

चाय दुकान संचालिका राधा के बुलाने मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, अदरक कूटी, चाय की पत्नी और चीनी डालकर गरमा-गरम चाय बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में उनकी मदद करती नजर आईं। चाय तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छानकर अपने सहयोगियों को पिलाया और खुद भी चाय का आनंद लिया।

पढ़ें :- VIDEO: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, दादी को स्कूटी पर बैठा कर ले गया पोता
Advertisement