Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : पवन सिंह ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खोया आपा, शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़े तो गार्ड्स और लोगों ने रोका

Video : पवन सिंह ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खोया आपा, शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़े तो गार्ड्स और लोगों ने रोका

By Abhimanyu 
Updated Date

Pawan Singh News : भोजपुरी के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह अपने गानों, राजनीतिक बयानों और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पवन सिंह एक पार्टी में हुए बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस घटना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह किसी शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़ते हैं, लेकिन मौके पर मौजूद भोजपुरी सिंगर के गार्ड्स और लोग उन्हें रोक लेते हैं।

पढ़ें :- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को मिलना चाहिए न्याय ...

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में पवन सिंह अपने दोस्त गुंजन सिंह की पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी मां और हीरोइन महिमा सिंह भी पार्टी का हिस्सा बनीं। इस पार्टी में पवन ने अपने हिट सॉन्ग राजाजी पर ठुमके लगाए और वह फुलऑन मस्ती-मजाक के मूड में नजर आ रहे थे। लेकिन, तभी किसी ने कुछ कमेंट कर दिया। जो पवन सिंह को बिलकुल पसंद नहीं आया और पावर स्टार ने कुछ बातें कहीं, फिर गुस्से में उस शख्स की तरफ बढ़ने लगे।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

घटना के वायरल वीडियो में देखा और सुना जा सकता है है कि मंच से शिल्पी राज और विजय चौहान गाना गा रहे हैं। तभी कुछ लोग मंच के पास आकर नीचे नाचने लगते हैं, जहां पवन सिंह भी थे। जिन्हें खुद पवन और उनके सिक्योरिटी ने हटने के लिए कहा। इस पर किसी ने कुछ कमेंट कर दिया। फिर पवन सिंह माइक ले लेते हैं और कहते हैं- आज न बहुत सालों के बाद मेरा मन हुआ है… मिजाज हुआ है कि मैं कुछ सुनूंगा… हैलो, हैलो… कौन हो तुम… मुझे सुनने दो… डोंट डिस्टर्ब मी…”

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?
Advertisement