कवि कुमार विश्वास कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे थे। कुमार विश्वास कृष्ण की क्रीडा स्थली गोकुल रमन रेती गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां कुमार विश्वास ने जमीन पर लेट कर दंडवत प्रणाम किया।
पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास
कथावाचक कुमार विश्वास मथुरा में रमण रेती में लोटते हुए…
राधे राधे pic.twitter.com/8nwueG0Enx— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) August 26, 2024
इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें कुमार विश्वास धोती कुर्ता पहने जमीन पर लेट कर दंडवत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन में शांति और नई ऊर्जा मिलती है। ब्रज के रज रज में कृष्ण और राधा वास करते हैं। इसके बाद कुमार विश्वास ने गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप
कवि कुमार विश्वास अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर वह सभी तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत वह गोकुल रमन रेती आश्रम पहुंचे। जहां पर उन्होंने गुरु शरणानंद महराज का आर्शीवाद लिया। इसके बाद कुमार विश्वास कृष्ण क्रीड़ा स्थल पर माटी में लोट गये। उन्होंने कहा कि रेत में रहकर ही भगवान से मिलन संभव है। यहां कण-कण में राधा और कृष्ण विराजमान हैं।