Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-राहुल गांधी ने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाया खाना, उनसे किया सीधा संवाद

Video-राहुल गांधी ने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाया खाना, उनसे किया सीधा संवाद

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली के बंगाली मार्केट (Bengali Market) इलाके में स्थित टोडरमल पार्क (Todarmal Park) में शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। आम तौर पर जहां लोग सिर्फ टहलने या आराम करने आते हैं, वहीं आज माहौल थोड़ा खास और अलग था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (LoP Rahul Gandhi) यहां अचानक पहुंचे और ऑटो चालकों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने किसी मंच या बड़ी सभा की बजाय, सड़क किनारे और पार्क में बैठे ऑटो चालकों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया और उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को करीब से सुना।

पढ़ें :- 51 शक्तिपीठों में से एक है नैमिषारण्य धाम: जहां गिरा था मां सती का हृदय, जानें क्यों माना जाता है इसे पृथ्वी का केंद्र?

इस मुलाकात का माहौल काफी सरल और अनौपचारिक रहा। न कोई बड़ा मंच, न भारी सुरक्षा की औपचारिकता बस आम लोगों के बीच बैठकर बातचीत और साथ में खाना। यही वजह रही कि वहां मौजूद लोगों के बीच यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
Advertisement