Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video-शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय, इस खुशी के मौके पर कपल ने पैप्स के लिए मिठाइयां बंटवाईं

Video-शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय, इस खुशी के मौके पर कपल ने पैप्स के लिए मिठाइयां बंटवाईं

By संतोष सिंह 
Updated Date

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandana Udaipur Wedding Live : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandana) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के लिए गुरुवार का दिन काफी खास है। उदयपुर में दोनों की तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हो चुकी है। अब शाम को कोडावा रीति-रिवाजों से शादी होगी। रश्मिका और विजय के दोस्त और परिवार वाले इस खुशी के मौके पर उनके साथ मौजूद रहे। फैंस को अब कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा

बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज दिया। रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस खुशी के मौके पर कपल ने पैप्स के लिए मिठाइयां बंटवाईं है।

रश्मिका मंदाना का अंदाज देखकर विजय काफी भावुक हो गए। एंट्री के वक्त भी दोनों का स्वैग देखने लायक था, जहां पूरे वेन्यू को ‘विरोश’ (ViRoash) के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सजाया गया था। एक प्यारा पल तब आया, जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं, जिससे इस रिश्ते पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई। प्राइवेट वेडिंग में संदीप रेड्डी वांगा और थरुण भास्कर जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, जो चार दिनों तक चलने वाले इस जश्न का लुत्फ उठा रहे हैं। कई सालों तक अपने प्यार को दुनिया से छिपाकर रखने के बाद कपल ने हाल में अपने रिश्ते को ‘विरोश’ नाम देकर ऑफिशियल किया है।

Advertisement