उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबिलग छात्रा के साथ रेप करने वाला आरोपी प्रिंसिपल को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को एक निजि स्कूल के प्रिंसिपल ने गरीब परिवार की नाबालिग छात्रा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की लालच देकर रेप किया था।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने शनिवार को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। नाबालिग छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
कौशांबी में बच्ची से रेप करने वाला सरस्वती विद्या मंदिर का प्रिंसिपल DK मिश्रा गिरफ्तार !! pic.twitter.com/fOu8FJVXzB
— Abrar Ahmad (@Abrarvoice1) June 9, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
शुक्रवार को सोशल मीडिया में प्रिसिंपल का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई चीमें लगाई गई है। वहीं पीड़िता ने शनिवार को आत्महत्या करे का प्रय़ास किया। उससे गंभीर हालत में प्रयागराज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुससार 29 अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गई थी। पति मजदूरी करने गए थे। इस दौरान सुबह 11 बजे स्कूल प्रिंसिपल देवेन्द्र मिश्रा घर पहुंचे।बेटी को अकेला पाकर उन्होंने उसके साथ रेप किया। प्रिसिंपल ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस डर से बेटी चुप रही। इसके बाद गुरुवार की शाम को वीडियो वायरल हो गया। इसमें प्रिसिंपल बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। इसके बाद बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बादथाने थाने में तहरीर दी गई।
इस दौरान छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि प्रिंसिपल डीके मिश्रा केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते बहन ने जान देने की कोशिश की। मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।