उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक हमलावर ने घर में घुस कर सपा नेता की पत्नी नाजरीन को एक के बाद एक तीन गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया और खुद मौके से फरार हो गया।
पढ़ें :- गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, 10वीं मंजिल से उठीं लपटें, 8-10 फ्लैट चपेट में
उत्तर प्रदेश हापुड़ जिले में सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मारकर हत्या। दिनदहाड़े घर के अंदर वारदात हुई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं। पुलिस की जांच में घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री के क्लू नहीं मिले हैं। pic.twitter.com/2kQjAWTxTc
— Mαɳιʂԋ Kυɱαɾ αԃʋσƈαƚҽ
(@Manishkumarttp) March 30, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर में थी, इस दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आया और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दिया।
पढ़ें :- राजनाथ सिंह के 'आतंकवाद का कोई देश नहीं होता' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- रक्षामंत्री ने बिश्केक में पाकिस्तान को एक शर्मनाक 'क्लीन चिट' दे दी
खून से लतपत नाजरीन जमीन पर गिर गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने आनन फानन में नाजरीन को घायल अवस्था में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंच कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृतका के सिर में दो और एक गोली में सीने में मारी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।