Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-यूपी विधानसभा में पान मसाला थूकने पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले-विधायक से वसूलो कालीन का पैसा

Video-यूपी विधानसभा में पान मसाला थूकने पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले-विधायक से वसूलो कालीन का पैसा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा (UP Assembly) में मंगलवार को सदन के बाहर गेट पर पान मसाला थूकने की गंदगी देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Speaker Satish Mahana) का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से विधायक की पहचान तो कर ली, लेकिन उनका नाम नहीं बताया ताकि विधायक अपमानित ना महसूस करें। इसके बाद सतीश महाना (Satish Mahana) ने खड़े होकर पान मसाला के थूक को विधानसभा के स्टाफ से साफ करवाया। इसके साथ ही अध्यक्ष ने आदेश दिया कि वहां पर नई कालीन बिछाई जाए और उसके पैसे की वसूली थूकने वाले विधायक से की जाए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार है या दुकानदार? अखिलेश ने JPNIC को लीज पर दिये जाने को लेकर उठाए सवाल

मंगलवार को विधानसभा की शुरुआत के समय सदन में आते ही स्पीकर सतीश महाना (Speaker Satish Mahana)  ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की विधानसभा है। इसे साफ-सुथरा रखना सिर्फ अध्यक्ष का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई इस सदन के 403 सदस्यों की जिम्मेवारी है। उन्होंने सदन में बताया कि उन्होंने वीडियो में विधायक की पहचान कर ली है लेकिन वो नाम लेकर यहां उन्हें अपमानित नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने विधायकों से अपील की है कि आगे से अगर वो किसी को ऐसा करते देखें तो उसे रोकें।

पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन

गंदगी साफ करवाते वक्त सतीश महाना (Speaker Satish Mahana)  ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि एक आदमी की वजह से सबकी इज्जत क्यों जाने दें? उन्होंने आक्रोश में कहा कि यही करते रहेंगे, सबका थूक साफ करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि कारपेट का पैसा जिसने थूका है, उससे लीजिए। महाना ने कहा कि ये सिर्फ उनकी विधानसभा नहीं है, सबकी विधानसभा है। इसे स्वच्छ रखना सबकी जवाबदेही है।

Advertisement