नई दिल्ली। इसरो (ISRO) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर लैंडिंग करने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। दुनिया भर से बधाईयां आ रही हैं। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तानी लोग भी सराहना कर रहे हैं। इमरान खान (Imran Khan) की सरकार में सूचना व प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी (Information and Broadcasting Minister Fawad Chaudhary) समेत कई लोगों ने इसरो (ISRO) और भारत (India) की सराहना की है।
पढ़ें :- भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक व पूर्व ISRO अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग से कुछ घंटे पहले फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी सरकार (Pakistani Government) से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण करने का आग्रह किया था। इसके बाद एक यूट्यूबर ने पाकिस्तान की जनता की राय लेने की कोशिश की। इस दौरान एक दर्शक ने गजब की प्रतिक्रिया दी है। इसके कारण यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मूल रूप से पाकिस्तानी यूट्यूबर सोहैब चौधरी (pakistani youtuber sohaib chaudhary) द्वारा पोस्ट किया गया था।
Meanwhile, the Sense of Humor of Pakistani People are always top class. This on Chandrayaan pic.twitter.com/Y127YPeyIv
— Joy (@Joydas) August 23, 2023
पढ़ें :- 'अगर तू पानी बंद करेगा तो हम तेरी सांसें बंद करेंगे... दरियाओं में खून बहेगा' हाफिज सईद के बहाने पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी नागरिक ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘हम पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। चंद्रमा और पाकिस्तान दोनों के पास पानी, गैस और बिजली जैसी आवश्यक चीजों का अभाव था। यही कारण है कि पाकिस्तानियों को वास्तव में चंद्रमा पर जाने की जरूरत नहीं है। चांद और उनके घर की परिस्थितियां समान हैं।
एक यूजर ने लिखा कि आपको यह स्वीकार करना होगा। पाकिस्तानियों में सबसे कठिन समय में भी हास्य की सबसे अच्छी समझ होती है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कलाकार तैयार किए हैं। एक अन्य ने लिखा कि यह लड़का स्टैंडअप कॉमेडी में अपना करियर बना सकता है।