Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video Viral : इंदौर में परफॉर्मेंस देते हुये रिटायर्ड फौजी की हार्ट अटैक से मौत, बच्चे परफॉर्मेंस समझ बजाते रहे ताली

Video Viral : इंदौर में परफॉर्मेंस देते हुये रिटायर्ड फौजी की हार्ट अटैक से मौत, बच्चे परफॉर्मेंस समझ बजाते रहे ताली

By santosh singh 
Updated Date

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में योग कार्यक्रम के दौरान एक भूतपूर्व सैनिक को देशभक्ति गीत पर परफार्मेंस देते हुए अचानक हार्ट अटैक आया और बाद में उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी का नाम बलविंदर छाबड़ा है। रिटायर फौजी के स्टेज पर गिरने के बाद भी वहां मौजूद बच्चे और अन्य लोग काफी देर तक तालियां बजाते रहे, सभी को लगा कि इस तरह से जमीन पर लेटना उनकी परफार्मेंस का हिस्सा है।

पढ़ें :- Punjab Chief Minister Bhagwant Mann : पंजाब के CM भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027, पूरे पंजाब की निगाहें टिकी

जब बलविंदर जमीन पर गिरे तो उनके हाथ से तिरंगा एक अन्य व्यक्ति ने लेकर लहराना शुरू कर दिया। हालांकि गीत खत्म होने के बाद भी जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो लोगों ने उनके पास जाकर देखा। बलजिंदर को लगभग अचेत अवस्था में देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए, तुरंत उनको सीपीआर दिया गया, जिसके बाद उनको होश आया। तत्पश्चात उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। डाक्टरों के अनुसार उनको साइलेंट हार्ट अटैक आया।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

इंदौर के फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था जिसमें बलविंदर अपनी टीम के साथ परफार्म करने पहुंचे थे। परिवार वालों के मुताबिक बलविंदर की 2008 में बाई पास सर्जरी हुई थी। बलविंदर छाबड़ा ने अंगदान का फॉर्म भी भर रखा था। उनकी मृत्यु के बाद मुस्कान ग्रुप के जरिए उनकी आंखें और त्वचा दान की गई। बलविंदर सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा सक्रिय रहते थे और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में शहरवासियों के बीच अक्सर प्रस्तुति देते थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देशभर के कई हिस्सों से एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें अचानक ही किसी की नाचते हुए, सड़क पर चलते हुए, कार चलाते हुए, जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

Advertisement