बागपत। यूपी (UP) के बागपत जिले (Baghpat District) के बड़ौत शहर कोतवाली (Baraut City Police Station) क्षेत्र में एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। इसकी वजह थी विवाहेतर संबंध। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी और पुलिस को पति के साथ आते देख डर गई। वह तुरंत होटल की खिड़की से कूदी और फरार हो गई।
पढ़ें :- रिपोर्ट : 2023 में भारत में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत, कांग्रेस बोली- सरकार इसे नजरअंदाज न करे
बागपत। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। इसकी वजह थी विवाहेतर संबंध।
#BaghpatNews #OyoHotel #LoveAffair #UPNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/k9OWJ5xs1H— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 17, 2025
जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति का पहले से कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी हुई है।
पढ़ें :- निचलौल थाने में हेड मुहर्रिर ने खाया जहरीला पदार्थ,सात लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
पति ने तुरंत डायल 112 (Dial 112) पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।