1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रिपोर्ट : 2023 में भारत में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत, कांग्रेस बोली- सरकार इसे नजरअंदाज न करे

रिपोर्ट : 2023 में भारत में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत, कांग्रेस बोली- सरकार इसे नजरअंदाज न करे

Air Pollution in India : दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खबर स्तर पर पहुंच गया है। जिसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारें विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच, FICCI और EY की रिपोर्ट में भारत में वायु प्रदूषण को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2023 में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुईं। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। विपक्षी दल ने इस रिपोर्ट को नजरअंदाज न करने की चेतावनी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Air Pollution in India : दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खबर स्तर पर पहुंच गया है। जिसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारें विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच, FICCI और EY की रिपोर्ट में भारत में वायु प्रदूषण को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2023 में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुईं। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। विपक्षी दल ने इस रिपोर्ट को नजरअंदाज न करने की चेतावनी दी है।

पढ़ें :- INDIA की रैली के दौरान दिल्ली में बंपर कारोबार का दावा, कांग्रेस ने कहा- BJP का पूरा प्रोपेगेंडा पंक्चर हो गया

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में FICCI और EY की रिपोर्ट शेयर की और उन्होंने कहा, “मोदी सरकार लंबे समय से इस बात को मानने से इनकार करती रही है कि देश में वायु प्रदूषण के कारण लोगों की जान जा रही है। संसद के अंदर और बाहर, सरकार ने कई अध्ययनों को यह कहकर खारिज कर दिया है कि ये अध्ययन भारत के संदर्भ में नहीं हैं, और इनके प्रभाव सीधे तौर पर या विशेष रूप से इसी कारण से नहीं जुड़े हैं। अब FICCI-EY की एक विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि 2023 में भारत में लगभग 20 लाख मौतें (कुल मौतों का लगभग 22%) वायु प्रदूषण के कारण हुईं। यह गहरी नींद में सोई मोदी सरकार के लिए एक और चेतावनी है। ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार में आसानी) तो ठीक है, लेकिन ‘सांस लेने में आसानी’ कहीं अधिक बुनियादी ज़रूरत है। भारत के कई हिस्सों में PM2.5 एक जानलेवा खतरा बन चुका है।”

प्रदूषण से निपटने के लिए तीन सुझाव देते हुए उन्होंने कहा, “सुधार का एजेंडा काफी समय से स्पष्ट है और FICCI की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई के लिए एक ज़रूरी और चरणों में बंटा दस साल का रोडमैप पेश करती है। इसके क्रियान्वयन की शुरुआत अभी से होनी चाहिए, जिसके तहत: 1. मौजूदा PM2.5 और ओज़ोन मानकों को सख्त बनाकर WHO द्वारा सुझाई गई सुरक्षित सीमाओं के स्तर पर लाया जाए; 2. ‘नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम’ (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) में बदलाव करके PM2.5 और ओज़ोन पर ध्यान केंद्रित किया जाए; 3. वायु प्रदूषण के स्रोतों और जनस्वास्थ्य पर उनके प्रभावों के बारे में सामने आए नए और व्यापक सबूतों को देखते हुए, ‘वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981’ की जगह एक नया ‘क्लीन एयर एक्ट’ (स्वच्छ वायु अधिनियम) लाया जाए, जो मुख्य रूप से जनस्वास्थ्य पर केंद्रित हो।” चेतावनी देते हुए कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “मोदी सरकार निश्चित रूप से देश के प्रमुख शीर्ष उद्योग निकाय के इस विश्लेषण को खारिज नहीं कर सकती, जिसका एक लंबा और प्रतिष्ठित इतिहास रहा है।”

पढ़ें :- मध्य प्रदेश सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर स्थापित कर रही है भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान , जयराम रमेश ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

FICCI और EY की रिपोर्ट में बड़ा दावा

जयराम रमेश की ओर से शेयर FICCI और EY की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अपनी बड़ी आबादी, उत्सर्जन के विविध स्रोतों, तेज़ी से हो रहे शहरीकरण और प्रदूषण के संपर्क में आने के स्तर में क्षेत्रीय भिन्नताओं के कारण वायु प्रदूषण की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान बताते हैं कि 660 मिलियन से ज़्यादा भारतीय ऐसे इलाकों में रहते हैं जहाँ सूक्ष्म कणों (fine-particle matter) का स्तर राष्ट्रीय वार्षिक मानक से अधिक है। साथ ही, वायु प्रदूषण के कारण औसत जीवन प्रत्याशा (life expectancy) में लगभग 3.5 साल की कमी आती है। 2023 में, भारत में 20 लाख (2 मिलियन) से ज़्यादा मौतें वायु प्रदूषण के कारण हुईं। सिंधु-गंगा का मैदानी इलाका (Indo-Gangetic Plain) विशेष रूप से संवेदनशील है, जिसका कारण यहाँ की घनी आबादी, उद्योगों और थर्मल पावर प्लांटों की अधिकता, वाहनों की आवाजाही, कृषि अवशेषों को जलाना, घरों में बायोमास (ईंधन) का इस्तेमाल और सर्दियों के मौसम में प्रदूषकों को रोक कर रखने वाली मौसमी स्थितियाँ हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है- वायु प्रदूषण का असर केवल सांस संबंधी बीमारियों तक ही सीमित नहीं है। सूक्ष्म कण, विशेष रूप से PM2.5, फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं, रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज़ (COPD), अस्थमा, फेफड़ों का कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, न्यूरोलॉजिकल और संज्ञानात्मक (cognitive) समस्याएं, गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताएं और जैविक उम्र का तेज़ी से बढ़ना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों, पहले से ही हृदय या सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों, बाहर काम करने वालों, घर के धुएं के संपर्क में आने वाली महिलाओं और कम आय वाले समुदायों को इसका सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...