1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, गायों को खिलाया गुड़-रोटी

CM योगी ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, गायों को खिलाया गुड़-रोटी

Govardhan Puja 2026 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। मंदिर की गोशाला में पूजा-अर्चना की और गायों को गुड़-रोटी खिलाई। इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

दरअसल, दीपावली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज, गौ माता और गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों और गायों की देवराज इंद्र के प्रकोप से रक्षा की थी। इसके साथ ही उन्होंने इंद्र का अहंकार तोड़ा था।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सबके कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर गोमाता की सेवा का भी सौभाग्य मिला। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...