लखनऊ : अयोध्या में दिवाली से एक दिन पहले भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ रिकॉर्ड 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लेकिन, दीपोत्सव के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं, लड़कियां और बच्चे इन दिनों में बचे तेल को प्लास्टिक के डिब्बों व बोतलों में भरते नजर आ रहे हैं। तभी वहां कुछ लोग बेंतों व छड़ी का इस्तेमाल करके उनके रोकते और उनके साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है।
लखनऊ : अयोध्या में दिवाली से एक दिन पहले भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ रिकॉर्ड 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लेकिन, दीपोत्सव के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं, लड़कियां और बच्चे इन दिनों में बचे तेल को प्लास्टिक के डिब्बों व बोतलों में भरते नजर आ रहे हैं। तभी वहां कुछ लोग बेंतों व छड़ी का इस्तेमाल करके उनके रोकते और उनके साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को दीपो से तेल को डिब्बों व बोतलों में भरती महिलाओं से दुर्व्यवहार की घटना का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे। भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे।”
कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे।
भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे।
भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है।
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है।
अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2026
अखिलेश ने आगे कहा, “भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है। जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है। अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!”
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब दीपोत्सव के बाद लोग दीयों से तेल भरते नजर आए। पिछले साल भी अयोध्या में दीपोत्सव के समापन के बाद, सरयू घाटों पर जलाए गए लाखों दीयों से बचा हुआ तेल और घी बटोरते हुए गरीब लोगों, महिलाओं और बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। जिसको लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार को गरीबी और महंगाई के मुद्दे पर घेरा था। अब तेल बटोरती महिलाओं व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक तरफ दीपोत्सव के नाम पर लाखों दीपों की आतिशबाजी और करोड़ों के विज्ञापन, दूसरी तरफ उन्हीं दीयों से बचा हुआ तेल बीनने वाले गरीबों पर डंडों की बौछार.. वाह रे योगी सरकार, झूठी शान के इस ढोंग का इससे घटिया रूप क्या होगा?
📍अयोध्या https://t.co/TwjpTsJ0YB
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 8, 2026