Lucknow Bus Accident : लखनऊ में सोमवार सुबह पारा में आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस और SDRF की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
Lucknow Bus Accident : लखनऊ में सोमवार सुबह पारा में आगरा एक्सप्रेस–वे के जीरो प्वाइंट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस और SDRF की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। यह बिहार नंबर की लग्जरी बस है। हादसा लखनऊ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में हुआ। बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाते नजर आए। बताया जा रहा है कि आगरा एक्सप्रेस–वे के जीरो पॉइंट पर बस पलटने के बाद 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की दो टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर का फटना बतायी जा रहा है। घायलों में यूपी और बिहार के यात्री शामिल हैं।