Vijaya Ekadashi 2026 Vrat : भगवान विष्णु के भक्तों के लिए एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,भगवान राम ने विजया एकादशी का व्रत रखा था और इस व्रत के फल प्रभु राम ने रावण का परास्त किया था। ऐसे में इस दिन व्रत रखने के साथ ही विधिपूर्वक पूजा करने से श्री नारायण की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं पूजा मुहूर्त और पारण समय के बारे में।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
विजय एकादशी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि का आरंभ 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा। तिथि का समापन 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। विजया एकदाशी का पारण 14 फरवरी को किया जाएगा।
माता लक्ष्मी की पूजा करें
श्री हरि विष्णु को पंचामृत, पीली मिठाई, गुड़-चना, तुलसी आदि पूजा सामग्री चढ़ाएं।
नारायण के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। देवी लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
विजया एकादशी की कथा सुनें, मंत्रों जा जाप करें। फिर विष्णु जी की आरती करें।