Vinesh Phogat in Politics: भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन की वजह से मेडल अपने नाम करने से चूक गयी थीं, जिसके बाद उन्होंने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं, रेसलिंग से संन्यास के बाद विनेश के राजनीति में उतरने की अटकलें लग रही हैं। खबर यह भी है कि विनेश जल्द ही कांग्रेस के साथ राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं।
पढ़ें :- अजित दादा के प्लेन क्रैश पर अब NCP सांसद ने उठाए सवाल, पीए विमान में क्यों नहीं था? पायलट ने क्यूं नहीं की ‘मेडे’ कॉल
दरअसल, विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Congress MP Deependra Hooda) और उनके परिवार के साथ मुलाकात की। हरियाणा के सांसद हुड्डा ने विनेश के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। कहा यह भी जा रहा है कि विनेश प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बधाई देकर विनेश से मिलने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद अटकलों का बाजार गरम है।
दिल्ली निवास पर देश की बेटी, हरियाणा की शान हमारी बहन विनेश फोगाट और उनके पति भाई सोमवीर राठी से पारिवारिक भेंट हुई। @Phogat_Vinesh pic.twitter.com/0biGRQFcPM
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) August 23, 2024
पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
हालांकि, विनेश के राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने को लेकर उनकी ओर से या उनके परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद हुड्डा ने विनेश के कांग्रेस में शामिल होने की बात को काल्पनिक बताया है। उन्होंने कहा कि एथलीट सिर्फ पार्टी के नहीं होते बल्कि पूरे देश के होते हैं। यदि कोई पार्टी में शामिल होता है तो इसका पता चल ही जाता है।