Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चुनाव से पहले अयोध्या में हुई हिंसक झड़प, सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चुनाव से पहले अयोध्या में हुई हिंसक झड़प, सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: अयोध्या (Ayodhya) में चुनाव से पहले वहां का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। अब प्रत्याशी एक दूसरे सामने आकर विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार रात ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब बीती देर रात महाराजगंज थाने  (Maharajganj Police Station) के कुछ दूर पर नेव कबीरपुर गांव के पास दो गुटों आमने सामने आ गए। देखते ही देखते इनके बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष में कई राउंड हवाई फायरिंग व पत्थरबाजी भी हुई।

पढ़ें :- संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

इससे दोनों पक्ष की कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। इस घटना के बाद दोनों के समर्थक एकत्र हो गया और वहां पर विवाद और ज्यादा बढ़ गया। वहीं, इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां जुटे लोगों को भगाया। वहीं, दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने में जुटे हुए थे। वहीं, तड़के चार बजे पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत पांच लोगों को ​हिरासत में ले लिया। इन पर थाने में पथराव और फायरिंग का आरोप है।

सपा और भाजपा के समर्थक के बीच विवाद
बता दें कि, सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh) और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी (Aarti Tiwari) के समर्थकों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर गांव के पास शुक्रवार रात दोनों पार्टियों के समर्थक एक बार फिर आमने सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान दोनों पक्ष में कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, यहां भी खूब तनातनी रही। थाने में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया।

अभय सिंह ने लगाया ये आरोप
बता दें कि, सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh)  का आरोप है कि वो चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे तभी भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक उनके सामने आ गए और गाली गलौच करने लगे। इस दौरान उनके ऊपर गोलियां चलाई गईं। वहीं भाजपा प्रत्याशी समर्थक विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह ने उनके ऊपर खुद गोलियां चलाईं। बाद में उनके लोगों ने उनकी गाड़ियों पर हमला किया।

पढ़ें :- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी
Advertisement