कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् (Acharya Pramod Krishnam) को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता की शिकायतों और लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किये जाने वाला लेटर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस लेटर को लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
इस वायरल लेटर में लिखा है कि-
अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है
आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को AICC ने मंज़ूर किया pic.twitter.com/DiicSXZdUq
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) February 10, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
आचार्य़ प्रमोद (Acharya Pramod Krishnam) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते है। राम मंदिर ने निमंत्रण को लेकर पार्टी के फैसले पर भी आचार्य प्रमोद ने सवाल उठाए थे।
इतना ही नहीं अभी हाल ही में आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod Krishnam) ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि-
आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार @AcharyaPramodk जी। https://t.co/XRkUAd1R9F
पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2024