Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Photo: समुद्र में बहकर आया एक ऐसा विचित्र सा जीव, दिखने में लग रहा है बिल्कुल जलपरी

Viral Photo: समुद्र में बहकर आया एक ऐसा विचित्र सा जीव, दिखने में लग रहा है बिल्कुल जलपरी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Social Media

पापुआ न्यू गिनी में एक हैरान कर देने वाले जीव ने सबके होश उड़ा दिए। पापुआ गिनी के एक समुद्र तट पर बहकर आए सफेद रंग के एक मृत और लगभग सड़ चुके जीव का आकार में देखने में जलपरी जैसा नजर आ रहा था। जिसे देख लोगो के होश उड़ गए।

पढ़ें :- तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिसने भी इसे देखा कि वह इसे जलपरी समझ बैठा। हालंकि उसका ऊपरी हिस्सा इंसानों जैसा तो नहीं दिख रहा क्योंकि शव के सड़ने से ये हिस्सा गायब हे। लेकिन फिर भी ये किताबों और कहानियों में पढ़ी गई जलपरी से काफी हद तक नजर आता है।

न्यू आयरलैंड ओनली नामक फेसबुक पेज ने शेयर की है। जैसे ही इन तस्वीरों को शेयर किया गया देखते ही देखते कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। किसी यूजर ने इसे जलपरी बताया तो किसी ने इसे समुद्री जीव।

लाइन सांइस के अनुसार इसे ग्लोबस्टर समुद्र में बहकर आई अज्ञात चीज के रुप में माना जा रहा है। क्योंकि इसका अधिकतर हिस्सा बुरी तरह से सड़ चुका है। इसलिए सही उत्पत्ति का पता लगाना मुश्किल है। साथ ही इस विचित्र जीव के शरीर के कुछ हिस्से गायब है जो संभवत: समुद्र में गिर गए है। ऑस्ट्रेलिया में जेम्स कुक यूनिवर्सिटी की पर्यावरण वैज्ञानिक हेलेन मार्श ने लाइव साइंस को बताया कि यह समुद्री मैमल जैसा नजर आ रहा है।

 

पढ़ें :- चुनाव में जीत की भविष्यवाणी बता रहा था तोता, पुलिस ने ज्योतिष को किया गिरफ्तार
Advertisement