उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली नगर पुलिस ट्रेन से किसी के कटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को जिंदा मिला शख्स। व्यक्ति को देख हैरान रह गई। नशे में धुत्त व्यक्ति ट्रेन की पटरियों के बीच सो गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गयी।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
बिजनौर पुलिस को सुबह सूचना मिली की किसी व्यक्ति की सेंट मैरीज के पास रेलवे फाटक के पास दिल्ली से चलकर देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पटरी से उठाकर गाड़ी में रखवाने लगे। तभी ट्रैक पर पड़े व्यक्ति के शरीर में कुछ हलचल महसूस होने लगी। व्यक्ति को जिंदा देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
जब यमराज जी छुट्टी पर हों तो ऐसा होता है…
UP के जिला बिजनौर में एक शख्स नशे में रेल पटरी पर सो गया। ट्रेन ऊपर से गुजर गई। लोको पायलट ने पुलिस को सूचना भिजवाई कि एक व्यक्ति संभवत ट्रेन से कट गया है। पुलिस पहुंची तो वो नशे में सोता मिला। pic.twitter.com/43j6Bm0lW7
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 8, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमर बहादुर निवासी नेपाल बताया है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद पुलिस ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद हालत सही बताई है। अमर बहादुर हरियाणा के किसी होटल में काम करता है।
#ViralVideos लगता है इसे हवा ज्यादा अच्छी मिली होगी इसलिए अच्छी नींद आ गई…..
नशे में धुत्त व्यक्ति ट्रेन की पटरियों के बीचो बीच सो गया, ट्रेन ऊपर से गुजर गई, किसी के ट्रेन से कटने की सूचना पाकर शव बरामद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को व्यक्ति मिला जिंदा…..बिजनौर का वीडियो pic.twitter.com/So9atpyyfZ— princy sahu (@princysahujst7) August 8, 2024
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
वह बिजनौर कैसे पहुंचा पुलिस की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में था। वह हरियाणा में किसी होटल में काम करता है। बिजनौर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी कराई जा रही है। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।