Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video: उत्तरी दिल्ली के संगम विहार इलाके का खौफनाक वीडियो वायरल, 18 महीने के मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया हमला

Viral Video: उत्तरी दिल्ली के संगम विहार इलाके का खौफनाक वीडियो वायरल, 18 महीने के मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल को झंकझोर देने वाली वीडियो सामने आई। यहां पर एक आवारा कुत्ते ने 18 महीने के मासून पर हमला कर दिया। हमले में 18 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एमसीडी ने कार्रवाई की। एमसीडी ने आवारा कुत्तों का रेस्क्यू किया जा रहा है और इन्हें पकड़कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। हालांकि, मासूम अब्बास पर हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, आवार कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से इनको पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया ज रहा है।

पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...

इस घटना से संगम विहार के स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। वे आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से चिंतित हैं। निवासियों ने एमसीडी से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।

 

Advertisement