person carrying children together on scooty: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है हैरान रह जा रहा है। एक स्कूटी पर दो नहीं तीन नहीं बल्कि पूरे के पूरे सात लोगों को लादकर जा रहा था।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है
व्यक्ति बहुत ही आराम से इतने लोगों को लादकर सड़क पर गाड़ी चला रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। व्यक्ति ने स्कूटी पर बच्चों को लाद रखा है। जिसमें से दो को आगे खड़ा किया हुआ है। हैरानी वाली बात तो ये है कि एक बच्चे को गाड़ी के पीछे लगी लोहे की रॉड पर खड़ा कर रखा है।
इसलिए सरकार कहती है बच्चे दो ही अच्छे,जान से खिलवाड़
Viral Video: दो नहीं तीन नहीं पूरे के पूरे सात लोगों को एक स्कूटी पर लादकर ले जा रहा व्यक्ति, पुलिस ने की कार्रवाई pic.twitter.com/rMpTZzco2e— princy sahu (@princysahujst7) June 26, 2023
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
वीडियो ताड़देव थाने का बताया जा रहा है
मुबंई पुलिस ने सात बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी। यह वीडियो ताड़देव थाने का बताया जा रहा है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 308 गैर इरादतन हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज
इसके बाजद ताड़देव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 308 गैर इरादतन हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच चल रही है।